• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-Sdo-meeting-with-school-principals : स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 को लेकर धालभूम एसडीओ ने निजी व सरकारी विद्यालय के प्राचार्यों के साथ की बैठक, 18 वर्ष से ऊपर के स्कूली बच्चे तथा उनके माता-पिता को सर्वेक्षण-2021 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश, एसडीओ ने कहा- जमशेदपुर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में प्रथम आए, जिला प्रशासन का यही प्रयास, सभी प्राचार्यों से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान एवं पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में सहयोग की भी अपील

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : रविन्द्र भवन, साकची में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालय के प्राचार्यों के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 को लेकर बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर शहर पहला स्थान पर रहे इसके लिए महत्वपूर्ण है कि शहर के सभी जागरूक नागरिक अपनी सहभागिता दिखाते हुए अपना फीडबैक दें। उन्होने सभी प्राचार्यों से अपील करते हुए अपने विद्यालय के 18 वर्ष से उपर के बच्चे तथा बच्चों के माध्यम से उनके माता पिता को स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें। जमशेदपुर को गौरवान्वित करने के लिए हम सभी को वोटिंग करनी है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम आता है तो आगे आने वाले साल में उस स्थान को बरकरार रखने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ेगी तथा आपका शहर साफ-सफाई में नित नए सोपान गढ़ेगा, जिससे आप भी गर्व से कह सकेंगे कि हम झारखंड के सबसे स्वच्छ शहर में रहते हैं। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 हेतु सर्वे का कार्य शुरू है जिसमें शहर के नागरिक भी अपनी सहभागिता दिखाते हुए अपने शहर को नंबर वन बना सकते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की मार्गदर्शिका के अनुसार नागरिक प्रतिक्रिया या सिटिज़न फीडबैक के अंतर्गत 600 अंक निर्धारित है। नागरिक प्रतिक्रिया की समय अवधि 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2021 तक निर्धारित किया गया है। उन्हें बताया गया कि सिटिजन फीडबैक के माध्यस से वे अपना महत्वपूर्ण वोट अपने शहर की साफ-सफाई कार्य एवं स्वच्छता को लेकर दे सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपने एंड्रॉयड फोन के गूगल प्ले स्टोर से SS2021 VoteForYourCity एप डाउनलोड करना होगा जहां वे आसानी से अपना फीडबैक दे सकते हैं। साथ ही स्वच्छता फीडबैक देने के 4 अन्य विकल्पों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। (नीचे भी पढ़ें)

स्वच्छता फीडबैक देने के लिए चार विकल्प (नीचे पढ़ें)

  • Web portal- गूगल पर जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 पर फीडबैक दे सकते है।
  • Swachhta App- गूगल प्ले स्टोर से स्वच्छता mohua app डाउनलोड करके फीडबैक दे सकते हैं ।
  • टॉल फ्री नंबर 1969- इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आपके पास कॉल आएगा जिसमें स्वच्छता संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • My Gov App – गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके फीडबैक दे सकते हैं । (नीचे भी पढ़ें)

फीडबैक में पूछे जाने वाले सवाल (नीचे पढ़ें)

  • क्या आपको पता है कि आपके शहर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भाग लिया जा रहा है।
  • क्या आपको पता है कि जमशेदपुर अक्षेस/जुगसलाई नगर परिषद्/मानगो नगर निगम की रैंकिंग स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में क्या है?
  • आप साफ सफाई पर कितने नंबर देंगे?
  • आप व्यवसायिक/ सार्वजनिक स्थलों के साफ सफाई को कितने नंबर देंगे?
  • क्या आपको सफाई कर्मियो द्वारा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए कहा जाता है?
  • आप सामुदायिक/ सार्वजनिक शौचालय/ यूरिनल के साफ सफाई को कितने नंबर देंगे?
  • क्या आप जानते हैं कि आप नजदीकी टायलेट को गूगल पर खोज सकते हैं?
  • क्या आपको पता है कि आप swachhta mohua एप से कम्पलेन कर सकते है? (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में डी.आर.सी.एच.ओ डॉ. बी.एन उषा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान एवं पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में सभी प्राचार्यों से सहयोग की अपील की। डॉ ऊषा ने बताया कि 31 जनवरी से 02 फरवरी 2021 तक पल्स पोलियो अभियान पूरे जिले में संचालित किया जाना है, जिसमें 0-5 साल के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक मिले इसे हम सभी को मिलकर सुनिश्चित करना है। वहीं 10 फरवरी से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के जागरूकता हेतु भी सभी प्राचार्यों से सहयोग की अपील की गई, ताकि जन-जन को अल्बेंडाजोल का टेबलेट दिया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार, डी.आर.सी.एच.ओ डॉ. बी.एन उषा तथा शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल
खबर

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल

September 6, 2026
Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास
खबर

Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास

September 6, 2026
jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज
खबर

jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज

September 6, 2026
Next Post

jamshedpur-marine-drive-जमशेदपुर के मैरिन ड्राइव बन गया गड्ढों का अड्डा, डीसी जमशेदपुर ने लिया संज्ञान, जानलेवा गड्ढा जल्द भरे जायेंगे

jharkhand-human-trafficing-जमशेदपुर, चाईबासा समेत अन्य जिलों से दिल्ली ले जायी जा रही सात लड़कियों को रांची एयरपोर्ट से पकड़ा गया, दो दलाल गिरफ्तार

jharkhand-human-trafficing-जमशेदपुर, चाईबासा समेत अन्य जिलों से दिल्ली ले जायी जा रही सात लड़कियों को रांची एयरपोर्ट से पकड़ा गया, दो दलाल गिरफ्तार

jharkhand-rims-governing-body-meeting-झारखंड के रिम्स में एम्स की तर्ज पर होगी 370 नर्सों की बहाली, 80 फीसदी लड़कियों को प्राथमिकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News