जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. यहां गाढ़ाबासा इलाके में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है. घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार, बच्ची की मां घरेलू काम से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान परिवार का परिचित एक व्यक्ति घर पहुंचा. आरोप है कि उसने बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।इसी बीच बच्ची की मां घर लौट आई. कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थिति देखकर उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.( नीचे देखें पूरी खबर)

हंगामा बढ़ता देख आरोपी वहां से भाग निकला।सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर बच्ची और परिजनों से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके गोलपहाड़ी स्थित उसके घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिलापुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के बेटे को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाई है. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी और पुलिस सभी तथ्यों की जांच में जुटी हुई थी




