जमशेदपुर : विजय दिवस के अवसर पर सन 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में सेना के पराक्रम को नमन करने के उद्देश्य से शौर्य संस्था द्वारा वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को नमन किया गया एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया. गोलमुरी केबल क्लब में आयोजित इस सम्मान समारोह में आतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और मेनका सरदार, टाटा स्टील के सिक्योरिटी चीफ केशव कुमार, भाजपा पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, मिथलेश सिंह यादव, पूर्व सैनिक सेवा परिषद से वरुण सिंह एवं सुशील सिंह ने शिरकत की. जमशेदपुर में निवास करने वाले लगभग 70 पूर्व सैनिकों का शौर्य संस्था द्वारा सम्मान पत्र, अंग वस्त्र और पौधा देकर सम्मान किया गया. साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर खेल जगत से देश और जमशेदपुर शहर का नाम रोशन करने वाले युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं अच्छे सामाजिक कार्यों के लिए जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोशिश-एक मुस्कान लाने की को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बतौर मुख्यातिथि उपस्थित कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के गौरवपूर्ण इतिहास से रूबरू होने की जरूरत हैं. 1971 के पराक्रमी इतिहास को आज के युवा नही जानते पर 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे पूछा जाए तो सब जानते हैं. इसलिए आज के समय भारत के नवनिर्माण में युवा वर्ग की भागीदारी हो इसका संकल्प हम सब को लेना है. टाटा स्टील के सिक्योरिटी चीफ केशव कुमार ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन करते हुए भारत सेना के धैर्य, हिम्मत, वीरता व साहस की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि आज हम चैन की नींद इसलिए सोते हैं क्योंकि हमारे देश के वीर जवान बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
1971 के उनके पराक्रम के बदौलत मात्र 13 दिन चले इस यद्ध में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सेना का पास आत्मसमर्पण किया जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य समर्पण था.
खेल प्रतिभा से टाइकोंडो से बी प्रत्युषा, आकाश शीत, शिल्पी दास, सुनील प्रसाद, किक बॉक्सिंग से चांदना कुमारी, वेट लिफ्टिंग से श्रेया अधरजी, ओलिंपिक खेल वुशु से प्रियंका मोदक, दिव्या सोय, कोच विजय सोय एवं आर्चरी से कोच हरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अमरजीत सिंह राजा ने किया और मंच संचालन जसवंत सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मुकेश शर्मा ने दिया. आयोजन को सफल बनाने में सुनील बारी, तेजेंदर सिंह जोनी, धनेश्वर सिंह, अमित मिश्रा, संजय शर्मा, बिनोद गुप्ता, विकास शर्मा, मोहित पांडेय, युधिष्ठिर पंचबया, ओंकार सिंह, अनिल अग्रवाल, गोगु दा, रंजीत उपाध्याय, नारायण प्रसाद, मोहित पांडेय, उमेश गिरी, कुमार समित, अरबिंद सिंह चौहान, सागर गुप्ता, अमन मिश्रा, राहुल कर्मकार, किशोर साहू, सतीश कुमार, विशाल उपाध्याय, पहाड़ सिंह, राजू सिंह, कमलेश कुमार, रोशन सिंह, भरत शर्मा, कौस्तव राय की अहम योगदान रहा.













