
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनएच-33 स्थित स्वर्णरेखा आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डी-2 में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई. इधर आग लगने के बाद क्वार्टर में जोर का धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर कॉलोनी निवासी बाहर आये, तो देखा की क्वार्टर से धुंआ निकल रहा है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल क्वार्टर में लगा ताला तोड़ा और क्वार्टर के अंदर गए. क्वार्टर के अंदर धुंआ भरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर विभाग का एक दमकल मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार क्वार्टर गुरुचरण मुर्मू का है. घटना के वक्त क्वार्टर बंद पड़ा था. संभवत शार्ट सर्किट से आग लगी है. आग लगने से घर का पूरा सामान जल कर खाक हो गया है. फिलहाल गुरुचरण को सूचना दे दी गई है.













