
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे के गश्ती दल ने रविवार देर रात गश्ती के दौरान गदरा डाउन लाइन पर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा. गश्ती दल को देखते ही तीनों युवक मौके से भागने लगे. दल ने उन्हे दौड़ा कर पकड़ा. जांच में तीनों के पास से दल ने 30 किलो एल्युमिनियम औऱ तीन किलों तांबे का तार बरामद किया. दल ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सोमवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये युवकों में बारीनगर निवासी मो जियारुल अली अंसारी, देवानंद गिरि और गदरा निवासी अशोक मछुआ शामिल है. तीनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उनके द्वारा तार की चोरी न्युवोको कंपनी से की जाती है. इसमें कंपनी के भी कुछ लोग उनकी मदद करते हैं. रविवार को भी वे लोग कंपनी में तार की चोरी कर रेल लाइन पर तार से ऊपर का कवर हटा रहे थे, इतने में रेलवे के गश्ती दल ने उन्हें पकड़ लिया. सोमवार की पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.





