
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने अहमदाबाद के एक स्कूल में उस किरदार का विरोध किया है जो गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का किरदार निभा कर एक नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया. हरविंदर ने कहा की उनकी कोई नकल करे ये हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया में जोरों से घूम रही है जिसमें अहमदाबाद के किसी स्कूल के बच्चे छोटे साहिबजादों का किरदार निभाते दिख रहे है. जो किसी भी तरीके से सही नहीं है हरविंदर ने इस मामले में अकाल तख़्त साहिब को हस्तक्षेप कर स्कूल प्रबांधक के ऊपर सख़्त करवाई करने की मांग की है ताकि जो गलती फिर से दोहराई ना जा सके. हरविंदर ने जमशेदपुर के भी तमाम गुरुद्वारा कमेटियों से अपील की है कि वो अपने क्षेत्र से एक एक ख़त अकाल तख़्त साहिब को भेज कर इस मामले में जल्द से जल्द करवाई करने की मांग करे. उन्होंने कहा की हर वक़्त सिखो के किरदार के साथ कोई न कोई मज़ाक़ बना के सोशल मीडिया के ज़रिए किया जाता है जो बर्दाश्त के बाहर है. हरविंदर ने कहा की सिख सब का सम्मान करती है पर कोई अगर सिख कौम के ख़िलाफ़ ज़हर उगलने का काम करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.



