
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में रोजगार कौशल मेला का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) जिले के कुल 10 प्रशिक्षण सेवा प्रदाता कंपनी एमिगोस सोल्यूशन, एआइटीएसआइएल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड, जेआइटीएम स्किल्स, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, सीएमसी मिटकॉन, एक्सेल डाटा सर्विसेज, वीएलसीसी, महेंद्र स्किल्स, जीएंडजी स्किल्सने हिस्सा लिया. कौशल मेला में लगभग 300 बेरोजगार अभ्यार्थी उपस्थित हुए थे जिनके द्वारा जो अपनी अभिरूचि के अनुरूप अलग-अलग प्रशिक्षण प्रदाताओं के स्टॉल जाकर मुख्यतः 42 असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, 35 फिटर फेब्रिकेशन, 26 ब्यूटी व वेलनेस, 21 फील्ड टेक्निशियन कंप्यूटर पेरीफेरल्स व 22 हैंडसेट रिपेयर इंजीनियर बेरोजगार अभ्यार्थियों द्वारा अपना निबंधन कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उल्लेखनीय है कि शॉर्टलिस्टेड सभी अभ्यार्थियों को सर्वप्रथम कौशल केन्द्रों द्वारा काउन्सेलिंग किया जायेगा, इसके पश्चात उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उपरान्त रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा. पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखण्डों में 11 जनवरी से 01 फरवरी तक इसी तरह से कौशल मेला का आयोजन प्रस्तावित है. नियोजन पदाधिकारी – सह – जिला कौशल पदाधिकारी बम बैजु के नेतृत्व तथा शिवान्सु सिंह (एम०जी०एन०एफ), सुशान्त सिंह रौश्न, यासीर अरफात तथा प्रशान्त बवासकर, ए०डी०एफ० एवं नियोजनालय के कर्मियों के सहयोग से मेला सम्पन हुआ.




