
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बागडीहा गांव निवासी गोष्ट गोप को रात में जहरीला सांप ने उसे सोए अवस्था में ही काट लिया,कुछ सम़ बीतने के बाद गोष्टो गोप की तबियत बिगड़ने लगी.परिजन जब उसे अस्पताल लाने की तैयारी करने लगे तो उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के जिला पार्षद शिवचरण हांसदा शोकाकुल परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली.उन्होंने परिवार को सांत्वना दिया और निजी स्थर पर आर्थिक सहयोग किया.श्री हांसदा ने दूरभाष पर बीडीओ सह सीओ लेखराज नाग को जानकारी देकर प्रधानमंत्री आवास की राशि मृतक की धर्मपत्नी के नाम पर हस्तांतरण करने, जल्द से जल्द सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सरकारी मुआवजा दिलवाने को कहा.














