जमशेदपुर: सोमवार को डीसी ऑफिस जमशेदपुर की बाउंड्री वॉल पर अचानक लगभग 6 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफ़रा-तफ़री और भय का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम जमशेदपुर के निदेशक चंदन पाठक मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया. इस दौरान न तो सांप को कोई चोट पहुंची और न ही आसपास मौजूद लोगों को कोई खतरा हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
चंदन पाठक ने बताया कि यह रेस्क्यू वन्यजीव संरक्षण और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि सांप हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें मारना नहीं, बल्कि सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना ही सही उपाय है.











