जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट ए रोड पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक महिला से चेन छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, महिला अर्चना श्रीवास्तव एटीएम से पैसे निकालकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनकर फरार होने की कोशिश की. भागने के दौरान बदमाशों की बाइक एक चारपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों आरोपी सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद दोनों आरोपी अपनी पल्सर बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों द्वारा छोड़ी गई पल्सर बाइक को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.



