• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 31, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur co operative college : जमशेदपुर को – ऑपरेटिव कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, मुख्य अतिथि ने प्रेमचंद को बताया समय से आगे का साहित्यकार, कॉलेज के हिंदी विभाग व आर्ट एंड कल्चरल सेल की ओर से हुआ आयोजन

Jamshedpur co operative college : जमशेदपुर को – ऑपरेटिव कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, मुख्य अतिथि ने प्रेमचंद को बताया समय से आगे का साहित्यकार, कॉलेज के हिंदी विभाग व आर्ट एंड कल्चरल सेल की ओर से हुआ आयोजन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के आर्ट एंड कल्चरल सेल एवं हिन्दी विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद सभागार में प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे की अध्यक्षता में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर  “प्रेमचन्द : साहित्य,समाज और समकाल” विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई. विषय प्रवेश हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन राकेश ने कराया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि प्रो अहमद बद्र ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य भारतीय समाज के यथार्थ का जीवंत दस्तावेज है. उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदना, सामाजिक न्याय और समानता का संदेश निहित है. प्रो बद्र ने प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते समय में भी मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं पाठकों को सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करती हैं. इस दृष्टि से मुंशी प्रेमचन्द अपने समय से आगे के रचनाकार हैं. उनकी दूरदर्शिता उनकी रचनाओं से सिद्ध है. भारत को समझने के लिए मुंशी प्रेमचन्द को पढ़ना आवश्यक है. वर्तमान में भारतवर्ष व्यापक स्तर पर जिन समस्याओं से जूझ रहा है, उन समस्याओं का चित्रण प्रेमचन्द ने सौ वर्ष पहले ही अपनी रचनाओं में कर दिया था. उनकी प्रसिद्ध कहानी दुनिया का सबसे अनमोल रतन राष्ट्रप्रेम में होने की प्रेरणा दे रही है. जिस समय प्रेमचन्द ने यह कहानी लिखी, उस समय कोई स्वतंत्रता आंदोलन नहीं चल रहा था, लेकिन इस कहानी के माध्यम से प्रेमचन्द ने समाज का, देश का भविष्य उद्घाटित कर दिया था. पारिवारिक विघटन को रोकती बड़े घर की बेटी आनन्दी सौ वर्ष पूर्व के उस समाज की स्त्री की महत्ता को उद्घाटित करती है. प्रो बद्र ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द समानता के साहित्यकार हैं. उनकी रचनाओं में वर्तमान की भविष्यता है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य वक्ता डॉ सुभाष गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि बदलते सामाजिक, सांस्कृतिक,पारिवारिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए मुंशी प्रेमचंद को पढ़ना जरूरी है. प्रेमचंद को याद करना उसे विचारधारा को याद करना है जो विश्व बंधुत्व, प्रेम और भाईचारे,मानवीयता,सांस्कृतिक एकता की विचारधारा है. किसी रचना या रचनाकार का मूल्यांकन उसकी प्रासंगिकता के आधार पर किया जाता है. इस दृष्टि से मुंशी प्रेमचंद सर्वकालिक हैं. विश्व बंधुत्व की भावना जो आज क्षीण होती दिखाई दे रही है, प्रेमचन्द उसके प्रतिपक्षी साहित्यकार हैं. प्रेमचन्द की रचनाओं से संदर्भ उपस्थित करते हुए भूमण्डलीकरण के इस दौर में नई आर्थिक नीतियों के आम जनमानस के जीवन पर पड़ते प्रभाव पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द ने उस राष्ट्रीयता का स्वप्न देखा था जिसमें समानता हो. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे ने मुंशी प्रेमचन्द के साहित्यिक योगदान की चर्चा करते हुए उनकी विशेषताओं एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं रूढ़ियों पर सृजनात्मक रूप से प्रहार किया और जनमानस में जागृति फैलाने का कार्य किया. मुंशी प्रेमचन्द का साहित्य तकनीकी सुविधाओं से संपन्न वर्तमान के सूचना क्रांति युग से लगभग सौ वर्ष पूर्व का साहित्य है, लेकिन वर्तमान समाज के वास्तविक स्वरूप को उद्घाटित करता है. उनके समय की समस्याएं आज भी अपना अस्तित्व जमाए हुए हैं. मुंशी प्रेमचन्द का साहित्य आदर्श जीवन का गीत है जो समाज का मार्ग प्रशस्त करता है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए  मुंशी प्रेमचंद के जीवन, साहित्य और उनकी कालजयी रचनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के आर्ट एंड कल्चरल सेल एवं हिन्दी विभाग के सभी सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. अवसर पर डॉ एस खान, डॉ दुर्गा तमसोय, डॉ अंशु श्रीवास्तव, डॉ पुष्पा सिंह शोभा देवी, डॉ राजू ओझा, डॉ स्वाति सोरेन, डॉ प्रकाश सरकार, डॉ श्वेता शर्मा, डॉ पुष्पा तिवारी, डॉ अनुपम सिंह, डॉ अनिता कुमारी, डॉ शालिनी शर्मा, डॉ संजय नाथ, प्रो स्वरूप कुमार मिश्रा, प्रो अमित जाना की उपस्थिति रही.  छात्र छात्राओं में लक्ष्मण गोराई, आशीष चौधरी, माधुरी कुमारी, जयश्री महतो, श्रुति कुमारी, रौशनी कुजूर,रिया गुप्ता,पूजा कुमारी, अजय महाकुड़, खुशबू पोद्दार ने सक्रिय सहभागिता निभाई. कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका सिंह ने किया तथा डॉ सविता पॉल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Adityapur oven blast case : आदित्यपुर ओवन ब्लास्ट: मृतक मजदूर के परिजनों को 10.60 लाख रुपये मुआवजा, समझौते के बाद खत्म हुआ विवाद
खबर

Adityapur oven blast case : आदित्यपुर ओवन ब्लास्ट: मृतक मजदूर के परिजनों को 10.60 लाख रुपये मुआवजा, समझौते के बाद खत्म हुआ विवाद

July 31, 2026
खबर

Jamshedpur snatching : सोनारी में एटीएम से पैसे निकाल घर लौट रही महिला से चेन छिनतई, बाइक छोड़कर भागे बदमाश, देखिए – video

July 31, 2026
Jamshedpur csir nml : सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सीएसआइआर-एनएमएल का भ्रमण, छात्रों ने जाना वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान व नवाचार का महत्व
खबर

Jamshedpur csir nml : सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सीएसआइआर-एनएमएल का भ्रमण, छात्रों ने जाना वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान व नवाचार का महत्व

July 31, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur bilingual book of songs released : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय कर्मी बोध मुण्डा के द्विभाषी गीत संग्रह का हुआ लोकार्पण, उपायुक्त ने ओमोन्–मुण्डारी साइति पुथी का किया विधिवत लोकार्पण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News