जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर जमशेदपुर के भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी स्थित राम मंदिर स्थित श्री वीर बजरंगबलि मंदिर में “आशीर्वाद के दीप” 200 दीप प्रज्ज्वलित किए गए. इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रहित में उनके सफल नेतृत्व की निरंतरता हेतु दीप जलाकर ईश्वर से मंगलकामना की. भारत माता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण से प्रेरित होकर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की. (नीचे भी पढ़े)

विशेष कर उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, वरिष्ठ नेता रवि ठाकुर, संयोजक अभिषेक डे, मंडल के नारायण प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, संजय कुमार रजक, भूपेंद्र सिंह सूर्यवंशी, विकास साहू, कृष्ण यादव, काजल मुखर्जी, सरिता लाल, अमर दास, तापस नंदी, अभिषेक कुमार सिंह, विजय कुमार, भूषण पाठक, अजय, अंजन सन्याल एवं पार्टी के समर्पित समर्थकजन शामिल थे.




