जमशेदपुर: मानगो जवाहर नगर स्थित एपीजे कलाम हाई स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की स्मृति में प्रथम ‘शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने दी. उन्होंने बताया कि उनकी संस्था अमन वेलफेयर सोसाइटी और एपीजे कलाम हाई स्कूल के सहयोग से इस एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
इस टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्र की कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. विजेता और उपविजेता को नकद पुरस्कार दिया जायेगा. इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट गोलकीपर को पुरस्कृत किया जायेगा. टूर्नामेंट के विजेता को दिशोम गुरू शिबू सोरेन के नाम पर ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. मौके पर मो ताहिर हुसैन, शाहिद, रफत आरा, रिजवान और समीर मुर्मू मौजूद थे.











