
जमशेदपुर: वैश्विक महामारी के दौर में इस साल दशहरा कई पाबंदियों के बीच होनी है. जहां सरकारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूजा कमेटियां पंडालों का निर्माण करा रही है. इधर जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देव नगर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल के भूमि- पूजन में एक बार फिर से बखेड़ा खड़ा हो गया. जहां पंडाल के लिए हो रहे भूमि- पूजन का स्थानीय जयप्रकाश दास द्वारा यह कहते हुए विरोध शुरू कर दिया गया, कि हर साल उनके घर से हटाकर पंडाल का निर्माण किया जाता है, लेकिन इस साल घर से सटाकर पंडाल बनाया जा रहा है. जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होगी. वहीं पूजा कमेटी का कहना है, कि हर साल इनके द्वारा पूजा में व्यवधान डाला जाता है. पूजा कमेटी के जमीन का अतिक्रमण कर रखे हैं और पूजा के समय विरोध करते हैं. जबकि उनके घर के पीछे से भी आने-जाने का रास्ता है. इस बार पूजा मेटी ने चेतावनी दिया है, कि उनका विरोध इसी तरह होता रहा तो कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. फिलहाल विवाद के बीच श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन हो गया.














