जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एतेशाम बकारिब अपराधियों के लिए परेशानी बनते जा रहे है. वहीं, जनआकांक्षा पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे है. इस कड़ी में जमशेदपुर के एसएसपी ने जनता को लेकर 112 नंबर डायल को एक बार फिर से एक्टिव कर दिया है. इसको लेकर आम जनता के नाम संदेश जारी किया गया है. रात का सन्नाटा हो या सड़क पर हादसा, घर में विवाद हो या अचानक सामने आया अपराध, मुसीबत की घड़ी में मदद के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सिर्फ 112 डायल कीजिए और जमशेदपुर पुलिस औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में मौके पर पहुंच रही है. अगस्त महीना का आंकड़ा जमशेदपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी आपातकालीन पुलिस सेवा को दर्शाता है. इस अवधि में डायल-112 के माध्यम से कुल 1,746 शिकायते प्राप्त हुई और सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा किया गया. शिकायत प्राप्त होने से लेकर पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक का औसत रिस्पॉन्स टाइम 8 मिनट 42 सेकेंड रहा. प्राप्त शिकायतों के आधार पर 17 एफआइआर एवं 2 यूडी कांड भी दर्ज किए गए. (नीचे भी पढ़ें)

डायल 112 आपात परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण सेवा है. सड़क दुर्घटना, आपराधिक घटना, घरेलू विवाद, महिलाओं से संबंधित शिकायत अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में नागरिक 112 पर सूचना देकर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं. सूचना प्राप्त होते ही संबंधित पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया जाता है. उद्देश्य स्पष्ट है. आपात स्थिति में सूचना मिलने और पुलिस की कार्रवाई के बीच का समय न्यूनतम रखा जाए. जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जमशेदपुर पुलिस डायल 112 सेवा को और अधिक तेज, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर लगातार कार्य कर रही है. शिकायत प्राप्त होने से लेकर पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक के रिस्पॉन्स टाइम की लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है. पुलिस का फोकस केवल कॉल रिसीव करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉल से लेकर घटनास्थल पर कार्रवाई और शिकायत के निबटारे तक पूरी प्रक्रिया को तेज एवं प्रभावी बनाना है. आंकड़ों पर किया जाये तो जमशेदपुर पुलिस की तत्परता इसमें दिखी है. (नीचे भी पढ़ें)
746 कॉल डायल-112 पर प्राप्त शिकायतें थी. इसमें 100 फीसदी शिकायतों का निपटारा किया गया. 8 मिनट 42 सेकेंड औसत रिस्पॉन्स टाइम था. 17 एफआइआर दर्ज हुआ जबकि दो यूडी केस दर्ज हुआ है. अगस्त के ये आंकड़े बताते हैं कि आपात स्थिति में जमशेदपुर पुलिस नागरिकों तक तेजी से पहुंच सुनिश्चित कर रही है. आने वाले समय में रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. मुसीबत में बस 112 डायल करें. *




