जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन ने जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र के समीप रहने वाले एमजीएम थाना क्षेत्र के बैक पंचायत के डालापानी गांव को गोद लिया है. उक्त गांव के विकास की योजना के तहत जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन ने उक्त गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की. खुद एसएसपी जमीन पर बैठे. जमशेदपुर के एसएसपी वहां पर मुखिया एवं गांव के लोगों से गांव की समस्याओं से रूबरू हुए, जिसमें गांव में शिक्षा, पीने का पानी, कृषि एवं जानवरों से संबंधित अनेकों समस्या बताया गया.

इस दौरान उन्होंने बैठकर सारी समस्याओं को समझा. जमशेदपुर के एसएसपी ने उदारता दिखायी. इसके तहत जमशेदपुर एसएसपी की ओर से तय किया गया कि मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल की समस्या है, जिसका निराकरण किया जायेगा. यह तय किया गया कि वहां खराब पड़े चापाकल को ठीक कराया जायेगा.

जमशेदपुर एसएसपी की ओर से कहा गया है कि वहां पानी की समस्या को दूर कराया जायेगा. इसके अलावा वहां पानी टंकी का मोटर भी खराब था, जिसके बाद तय किया गया कि टाटा स्टील की मदद से पानी टंकी के मोटर को रिपेयरिंग कराया जायेगा. इसके अलावा तय किया गया कि गांव के स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी और पेंसिल का वितरण किया जायेगा. इसके अलावा विकलांगों और बुजुर्गों के लिए पेंशन से संबंधित कार्य में मदद किया जायेगा. पुलिस की ओर से वहां कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों और बच्चियों के लिए पुस्तकालय भी खोला जायेगा. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणनन ने जमीन पर बैठकर उनके ही साथ में मिलकर बातचीत की.

वर्दी वाले व्यक्ति को इस तरह जमीन पर बैठकर बात करते पहली बार लोगों ने देखा, जिससे सारे लोग प्रभावित हो गये. हर कोई यह सोचता रहा कि क्या यहीं जमशेदपुर के एसएसपी है, जो उनके सामने जमीन पर बैठा है. लेकिन एसएसपी ने खुद बताया कि वे खुद एसएसपी है. इसके बाद लोग उनके कायल हो गये. पुलिस की ओर से जनता पुलिसिंग का इससे बड़ा और बेहतर नायाब तोहफा और कोई नहीं हो सकता है.





