
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि जायसवाल के द्वारा एक कपड़ा इस्त्री करने वाले मजदूर की बेटी के विवाह के लिए सहयोग के रूप में पूरा राशन मुहैया कराया गया. इस कार्य में सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की रानी गुप्ता, अनीता व अन्य की सराहनीय भूमिका रही. लड़की बारीडीह पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले एक इस्त्री करनेवाले मजदूर की बेटी है. उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है. इस बीच बेटी की शादी का दिन तय हो गया. जिससे लड़की के माता-पिता बहुत चिंतित थे. शादी का खर्चा भी नहीं जुटा पा रहे थे, तो उन्होंने रवि जायसवाल और रानी गुप्ता से संपर्क किया, जिनके द्वारा उनकी सहायता की गयी.















