जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिण छोटा गोविंदपुर पंचायत में विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास संपन्न हुआ. विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने नारियल फोड़ कर भवन का शिलान्यास संपन्न कराया. इस मौके पर स्थानीय मुखिया आलोक सांडिल, रजनी दास, बाबू बारदा, संजय मास्टर, भारती कर्मकार, बुलबुल दास, पार्थों महतो आदि सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.







