जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक ऊंचे टावर पर चढ़ गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान बाबूलाल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, कुछ लोगों का यह भी दावा है कि संबंधित व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है, लेकिन पुलिस या प्रशासन की ओर से इसकी भी पुष्टि नहीं की गई है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के दौरान आसपास के लोग लगातार व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे. इसके कुछ देर बाद ही युवक टावर पर से नीचे आ गया. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति पर नजर बनाए रखी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.




