जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड जीसू भवन के समीप मंगलवार रात 10 कक्षा के छात्र ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों के अनुसार मोहम्मद वजीदुल्लाह खान (18) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. प्राप्त जानकारी अनुसार मोहम्मद वजीदुल्लाह खान झारखंड पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था. मंगलवार रात सभी खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने-अपने कमरे में चले गए. कुछ देर के बाद ही मां ने अपने बेटे को फांसी से लटका हुआ देखा. (नीचे भी पढ़ें)

आनन फानन में उसे फंदे से उतारा गया और टीएमएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की एक बहन है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बुधवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.




