गिरिडीह : भारतीय जीवन बीमा निगम की गिरिडीह शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह का खूब आनंद लिया. समारोह में उनके परिजनों एवं बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

एलआइसी रिक्रिएशन क्लब एवं बीमा कर्मचारी संघ के हजारीबाग मंडल की गिरिडीह शाखा के निर्देशन में आयोजित समारोह का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया. बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि होली प्यार-मोहब्बत बढ़ाने तथा आपसी दुश्मनी मिटाने का पर्व है. एलआइसी परिवार सहित गिरिडीह के तमाम वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम लोग सभी पूरे सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाएं.(नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में कलाकारों ने होली गीत गाकर समा बांध दिया. लोग देर रात तक होली के गीतों पर झूमते एवं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते रहे.(नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संजय शर्मा, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, सुमित गुप्ता, विकास पांडे, उमानाथ झा, कुमकुम वाला वर्मा, श्वेता, अंजली श्वेता, नीरज कुमार सिंह, प्रीतम कुमार मेहता, शंकर कुमार, आनंद मोहन झा, रवि रंजन, सुनील कुमार वर्मा, पंकज कुमार, महेश्वरी वर्मा, विनय कुमार, श्वेता कुमारी, सबा परवीन, अंशु सिंघानिया, दीपक कुमार, विभा प्रकाश, आरती गुप्ता, आशा कुमारी, अनिल कुमार वर्मा, वंदना झा, अलका कुमारी सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया.




