जमशेदपुर : जमशेदपुर में रिकॉडतोड़ बारिश का असर दिखने लगा है, जहां गुरुवार सुबह मानगो से साकची जाने वाले एमजीएम रोड के पलंग मार्केट के सामने की सड़क धंस गयी. इससे आवागमन करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कुछ ही देर में उक्त सड़क पर रोड़ धंसने के कारण जाम लग गयी, जहां दो बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बाइक सवार ने नहीं देखा कि आगे की सड़क धंसी है और उसने बाइक बढ़ा दी, जिससे धंसे रोड में बाइक घुस गयी. इसके बाद अन्य लोगों के सहयोग से दोनों बाइक को सुरक्षित निकाला गया. वहीं विकास ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क धंस गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं सड़क धंसने के कई अन्य कारण भी है. घटना के बाद लोग वहां चारों ओर पथर रख दिए है. गौरतलब है कि झारखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. 11 सालों से झारखंड में मॉनसून में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड किया गया. पूरे 11 वर्ष यानी 2015 से 2025 में पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया. जिलें में 607.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है.











