जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स 2024-25 के तहत इंटर टीम और इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 के फाइनल मैच संपन्न हो गए. इसके अन्तर डिवीजन टीम में सफारी रॉयल्स और प्राइमा चैलेंजर के बीच आयोजित फाइनल मैच में सफारी रॉयल्स ने मैच 30 रनों के अंतर से जीत लिया. वहीं इंटर स्कूल फाइनल मैच में विवेक विद्यालय ने विद्या भारती चिन्मया विद्यालय को 66 रन से पराजित किया. दोनों टीमों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में क्रिकेट में फाइनल मैच जीता. (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को स्पोर्ट्स विभाग के सौजन्य से टेल्को क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इंटर टीम और इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. फाइनल मैचों के स्कूल वर्ग में छह और अन्तर डिवीजन श्रेणी में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया. अन्तर डिवीजन टीम में कपिल कुमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. वहीं इंटर स्कूल वर्ग में विवेक स्कूल के हिमांशु कुमार को सर्बश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सौमिक रॉय, जीएम (ई आर), जीवराज संधू, रिहित सैनी, मीना विलखू, अवधेश सिंह एवं रजत कुमार सिंह क्रमशः मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि थे. उन्होंने टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये.













