
जमशेदपुर : यूथ इंटक का हैदराबाद अधिवेशन 3 अगस्त को होगा, जिसमें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता करेंगे. इसमें में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव व यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री नितेश राज, यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर सीएसपी सिंह, पुष्कर कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, आरके सिंह, धनंजय सिंह शामिल होंगे. इसके लिए वे रविवार की सुबह रेल मार्ग से रवाना हुए. वे सिकंदराबाद कल (2-08-2021) पहुचेंगे. 3 अगस्त को अधिवेशन में शामिल होने के बाद 4 अगस्त को रेल मार्ग से जमशेदपुर लौट आयेंगे.



