
चाईबासा : पश्चिमी सिहभूम जिले के अतीनक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली केरा से पदमपुर जाने वाली मुख्यमार्ग पर नक्सलियों नें इस बार चाईबासा पुलिस पर हमला करने के लिए तीन तीन शक्तीशाली बम लगा रखे थे। लेकिन सही समय पर चाईबासा पुलिस सुचना मिल गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस शक्तीशाली बम को खोज निकाल कर विनिष्ट कर दिया गया। चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ की सक्रियता से चाईबासा जिला में नक्सलियों द्वारा खेले जाने वाला लालखेल से बच गया।इस सबंध में चाईबासा पुलिस ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने हेतु टोकलो थाना क्षेत्र के केरा से पदमपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में सुरवूरा पुलिया के पास आईईडी बम लगाया गया है। (नीचे भी पढ़ें)
इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस एवं सीआरपी एफ 60 बटालियन के संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया। सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ 60 बटालियन की बीडीडी एस टीम एवं सुरक्षा बलों द्वारा एस ओपी के अनुरुप सतर्कतामूलक कार्रवाई करते हुए तीन आई ई डी डायरेक्शनल बम ( लगभग 40 – 40 कि 0 ग्रा 0 के 2 पाइप बम एवं 20 कि 0 ग्रा 0 का 1 बम ) को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात् बीडीडी एस टीम के द्वारा सभी आईई डी बम को विधिवत उसी स्थान पर विनष्ट किया गया। इस संबंध में टोकलो थाना में कांड संख्या- 15/2021 , भादवि, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम , सीएलएएक्ट एवं यूएपी एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाही की जा रही है ।
अभियान दल में शामिल टीम
विकास सिंह 2- आईसी (ऑप्स) सी आरपीएफ 60 बटालियन,निरीक्षक राज कुमार सिंह , उप निरीक्षक सचिन कुमार सीआरपीएफ 60 क्यूएटी टीम, उप निरीक्षक संतोष कुमार बीडीडीएस इन्चार्ज एवं उसकी टीम, सीआरपीएफ 60 बटालियन, पुअनि दीपक क्रिएसन (थाना प्रभारी) कराईकेला थाना, पुअनि सुशील कुमार तथा सैप- 02 सशस्त्र बल कराईकेला थाना ।




