
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर रविवार को आगाज़ संस्था द्वारा बाराद्वारी स्तिथ आशीर्वाद वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री वितरण कर मित्रता दिवस मनाया गया। जैसा कि ज्ञात है कि अगस्त माह के प्रथम रविवार को मित्रता दिवस मनाते है। आज इसी कड़ी में आगाज़ संस्था ने बुजुर्गों के बीच उनके साथ समय बिताया। साथ ही उन्हें सहयोग के रूप में आश्रम के प्रबंधन को खाद्य सामग्री, पोषटिक आहार एवं फ़ल सौंपा। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे। कुणाल षाड़ंगी ने संस्था के द्वारा किये गये कार्य की सरहाना करते हुए कहा कि अपने बुजुर्गों के साथ मित्रता दिवस मनाना निश्चित रूप से सरहानीय कार्य है। दिनेश कुमार ने संस्था के तमाम सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिये धन्यवाद दिया एवं सभी को मित्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता और घर के बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही। इस सेवा कार्य में सरदार चंचल भाटिया , दमनप्रीत सिंह, इंदरजीत सिंह, राजदीप सिंह, दीपक शर्मा, कमलजीत सिंह, जसपाल सिंह, राहुल नाग, अमनदीप विर्दी, गौरव नागी, मोहित सिंह, रोशन सिंह, सुरेंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।




