जमशेदपुर:जमशेदपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर जनहित संरक्षण ट्रस्ट की ओर से शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया.ट्रस्ट के सदस्यों ने डॉ. उषा शुक्ला, रिटायर्ड प्राचार्या, जमशेदपुर विमेंस कॉलेज तथा जितेंद्र कुमार, प्राचार्य, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं. (नीचे भी पढ़े)

उनके ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है. शिक्षाविदों का सम्मान उनके समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है.जनहित संरक्षण ट्रस्ट ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे.















