
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा शीतला मंदिर के पास तरुण कालिंदी उर्फ चीकू पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी राज कुमार डे को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आरोपी बांके और राहुल को पुलिस ने पूर्व में ही जेल भेज दिया है. बता दे कि 21 मई को तरुण अपने घर जा रहा था. इसी बीच शीतला मंदिर के पास कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे. तरुण वाहन झगड़ा सुलझाने गया था. थोड़ी देर बाद बांके, राहुल और राज उसके पास आए और पिस्टल निकालकर गोली चला दी. गोली उसके कान को छूते हुए निकल गई थी. पुलिस ने राज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.















