
जमशेदपुर : साकची में जुबिली पार्क गेट के सामने ठेला-खोमचा लगाने वाले गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मिले. इस दौरान उन्होंने विधायक श्री राय को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर वे करीब 35 साल से ठेला-खोमचा लगा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जब भी साकची थाना में नये थाना प्रभारी आते हैं, उन्हें उस्त स्थान पर ठेला या खोमचा हटाने के कहा जाता है. ऐसे में परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है. उनकी समस्याओं को सुनने के बाद श्री राय ने समाधान की दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया.












