जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों ने एक क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना रोड नंबर 1 के/2 स्थित क्वार्टर नंबर 3 की है. क्वार्टर मालिक टाटा मोटर्स के कर्मचारी मोहम्मद रिजवान बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड अपने घर गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने क्वार्टर को सुनसान पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए. चोरों ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के गहने और कुछ नकद चोरी कर ली. (नीचे भी पढ़ें)
सुबह परिवार के सदस्य जब क्वार्टर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद तत्काल घटना की सूचना टेल्को थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.




