जमशेदपुर: जमशेदपुर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गयी है. पहली घटना मानगो थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार में 27 जुलाई को हुई. यहां दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. फुटेज में चोरी करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी जियोतिरमेय विश्वास नजर आ रहा है. इस संबंध में मानगो मरीन सिटी बी ब्लॉक निवासी प्रियदर्शी कर के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. (नीचे भी पढे़ं)
दूसरी घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में 9 अगस्त को घटी. आशुतोष कुंवर के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की. घटना के समय आशुतोष परिवार के साथ बाहर थे. इसी दौरान उन्हें चोरी की सूचना मिली. इसके बाद 13 अगस्त को उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया. दोनों घटनाओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मानगो पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है, जबकि एमजीएम पुलिस इलाके में पूछताछ और सुराग जुटाने में लगी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और नागरिकों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.



