जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. हालांकि आम लोग अब जागरूक हो चुके हैं. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्ठा का है, जहां एक चोर गांजा सप्लायर के घर में चोरी करने घुसा, तभी घर के लोगों ने इसे देख लिया. पहले तो उसने भगाने का प्रयास किया, लेकिन घर के लोगों ने उसे धर दबोचा. फिर क्या था, खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई एवं उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि बेरहमी से पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और चोर को लोगों से मुक्त कराकर थाना ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह पेशेवर चोर है और उसने पूरे इलाके में दहशत फैला रखा था.



