जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के पहले बोनस का समझौता शुरू होता है. इसकी शुरुआत इस साल 16 अगस्त शनिवार को हो गयी. टाटा स्टील के सहयोग से संचालित मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) में शनिवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. एमटीएमएच कैंसर अस्पताल प्रबंधन और एमटीएमएच इंप्लाइज यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
इस समझौता के तहत कर्मचारियों को इस साल 19 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके हतत अधिकतम 1 लाख 1 हजार 518 रुपये और न्यूनतम 66 हजार 950 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. सभी कर्मचारियों के बीच बोनस समझौता की राशि अगले सप्ताह बैंक एकाउंट में चला जायेगा. (नीचे भी पढे़ं)
समझौता पर एमटीएमएच के डायरेक्टर डॉ कोशी वर्गीस, मानद सचिव नितिन कुमार सिन्हा, मानद कोषाध्यक्ष निशा कुमारी, हेड एडमिनिस्ट्रेशन बीपी सिंह, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ अभिषेक कुमार झाकुर, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमिताभ चटर्जी, सीनियर मैनेजर फाइनांस व एकाउंट कमल अग्रवाल जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव बीके डिंडा, उपाध्यक्ष मोहम्मद वाहिद, सहायक सचिव आसीफ इमरान, कोषाध्यक्ष प्रशांत राव, कमेटी मेंबर संजय शर्मा और कौशल कुमार ने हस्ताक्षर किये.











