
जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में लगातार बाघ के आने जाने की खबरों के बीच अब इस बात की पुष्टि हो गयी है कि दलमा में बाघ है. वन विभाग की ओर से लगाये गये ट्रैप कैमरे में उसकी तस्वीरें कैद हुई है. जमशेदपुर से सटे हुए दलमा के कोर एरिया में यह बाघ देखा गया है. करीब तीन एंगल के कैमरे में वह बाघ की तस्वीर कैद हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

इस तस्वीर ने सबको चौका दिया है. अब तक बाघ के पैरों के निशान ही पाये जाते थे. लेकिन अब इसकी पुष्टि हो चुकी है कि बाघ दलमा के जंगल में ही है. (नीचे भी पढ़ें)

डीएफओ की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है कि दलमा में ही बाघ है. वह बाघ करीब 31 दिसंबर के बाद से लगातार कोल्हान के एरिया में विचरण कर रहा था. कभी चांडिल, चौका, घाटशिला, पुरुलिया और आसपास के बाद फिर से वापस दलमा में आया है. इससे वन विभाग तो सतर्क है, लेकिन आम लोग दहशत में है. बाघ पर वन विभाग की टीम नजर रख रही है. आम लोगों को सतर्क किया गया है और कहा गया है कि रात के वक्त किसी को जंगल के आसपास के एरिया में नहीं निकलना है. सबको चेताया गया है.













