
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगरपालिका और मानगो नगर निगम के चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो चुकी है. इसके तहत जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम के चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रारुप प्रकाशन किया गया जबकि दोनों एरिया का चौहद्दी तय कर दी गयी. इसके तहत जुगसलाई और मानगो नगर निगम के तहत 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक के लिए आपत्ति आमंत्रित किया गया है. प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्डों) का गठन, परिसीमन एवं संख्याकन का प्रारूप प्रकाशन प्रपत्र-1 को प्रकाशित रहेगा. उक्त अवधि में इससे संबंधित आपत्ति एवम सुझाव लिखित रुप में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्राधिकृत जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवम जुगसलाई नगर परिषद के कार्यालय में प्राप्त किया जा सकता है. इसी तरह मानगो के एरिया का भी डिमार्केशन किया गया है. (नीचे देखें मानगो इलाके का नक्शा और मानगो में कौन एरिया शामिल है, उसकी सूची पढ़ें)












