
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची तीनकोनिया होटल के पास स्थित ट्रैंगल बार में लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन करते हुए रात 8 बजे के बाद भी जाम से जाम टकरा रहे थे. इसकी सूचना साकची पुलिस को दी दिया. सूचना पाकर साकची पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देख वाहन अफरा तफरी मच गई. जो जिस हाल में था वह भागने का प्रयास करने लगा. कुछ लोग भागने में सफल भी हुए. पर पुलिस कहां मानने वाली थी. मौके से दो लोगों को पुलिस ने पकड़कर जीप में बैठाया और थाने ले गई. पकड़ाए गए दोनो लोगों के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार साकची तिनकोनिया के पास ट्रैंगल बार में रात 8 बजे के बाद भी लोग शराब का सेवन कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






