जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर लोको फाटक पर मंलवार की सुबह करीब 11.30 बजे एक व्यक्ति की फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. ट्रेन के धक्के से व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हो गया. वहीं मृतक की शिनाख्य नहीं हो पाई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त व्यक्ति फाटक बंद होने के बाद रेल की पटरी को पार कर रहा था. इसी बीच वह स्पात और मालगाड़ी दोनों के बीच में फंस गया, जिससे यह घटना हुई है. वहीं मौके पर आरपीएफ पहुंची है और शव को उठाने से प्रयास में जुट गयी है. फिलहाल शव का सिर शरीर से अलग होने के कारण उसका पहचान नहीं हो पाया है.



