चाकुलिया : वीर बिरसा मुंडा का शहादत दिवस पर मंगलवार को चाकुलिया के पुराना बाजार बिरसा चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर झामुमो प्रखंड कमेटी के नेता और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर नेताओं ने वीर बिरसा मुंडा अमर रहे, झामुमो जिंदाबाद का नारा लगाया. अवसर पर नेताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, मो गुलाब, बलराम महतो, निर्मल महतो, गौतम दास, राजा बारिक, राम बास्के, चंदन दास,प्रणव बेरा, मिथुन कर, गणेश दत्त, झंटू भोल समेत अन्य उपस्थित थे.







