जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविन्दर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी सदस्यों के विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन को पुनः सक्रिय किया जाए. अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री पन्नू ने कहा कि पूर्व में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का अधिक से अधिक कार्य क्षेत्र जमशेदपुर पर था. लेकिन अब इसका विस्तार पूरे कोल्हान में हो गया है. इसके कारण नाम को संशोधित किया जाए और इसका नाम कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन रखा जाए. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा जाएगा. इसमें मुख्य रूप से ईरान अमेरिका के युद्ध के दौरान लगभग 8 रुपए प्रति लीटर डीजल में वृद्धि हुई लेकिन वाहन मालिकों के भाड़े में कोई वृद्धि नहीं की गई. (नीचे भी पढ़ें)

बड़ी बड़ी कम्पनियो द्वारा अधिक से अधिक माल की ढुलाई रेलवे के माध्यम से करवाई जा रही है. उसमें सड़क के माध्यम अधिक से अधिक माल की ढुलाई हो सके. बैठक में प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजेश कुमार झा को दी गई हैं. बैठक का संचालन एसोसिएशन के महासचिव बीरबल ओझा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नव नियुक्त प्रेस प्रवक्ता राजेश झा ने किया. बैठक में मुख्य रूप रविन्द्र प्रसाद सैनी, धनंजय सिंह, संजीव सिंह, अशोक कुमार सिंह, कमलेश यादव, राजेश कुमार झा, अजीत सिंह, रामाशीष यादव, कश्मीर सिंह, हरविंदर सिंह, उपाध्याय जी, सलखन सिंह, बलबीर सिंह बलि, हरजीत सिंह आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे.








