जमशेदपुर : जमशेदपुर के नीलडीह स्थित ट्यूब मेकर्स क्लब में नये लांज का उदघाटन किया गया. सदस्यों की मांग को पूरा करते हुए इसका उदघाटन टाटा स्टील के फ्लैट प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट राजीव सिंघल ने किया. इस मौके पर यूनियन के नेता और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, ददन सिंह, संजय एस साहनी, दिनकर आनंद समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान क्लब की व्यवस्था को और दुरुस्त करने का संकल्प भी लिया गया. इस लांज के आ जाने से सदस्यों और आगंतुकों को काफी लाभ होने लगेगा. यहां आराम से परिवार के साथ आप समय बिता सकेंगे.





