
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सारी कहानी खोलकर रख दी है. गुरुवार को होने वाले संवाददाता सम्मेलन और खुलासे को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया है. शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सरायकेला-खरसावां एसपी आनंद प्रकाश ने संवाददाता सम्मेलन बुलायी है. इस संवाददाता सम्मेलन में वे पूरे कांड का खुलासा करेंगे. दूसरी ओर, इस मामले में सारी कहानी परत-दर-परत खुलते जा रही है. इस मामले में पुलिस शूटर निखिल गुप्ता और उसके साथ मौजूद दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है. सरायकेला-खरसावां जिले के कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक परिजन से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. अब तक कुल 11 लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस मामले के शूटर निखिल गुप्ता की तस्वीर www.sharpbharat.com को हाथ लगा है. इस कांड में अभी और खुलासे होने के लिए ही पुलिस खुलासा करने से बच रही है. इस पूरे कांड में कन्हैया सिंह के साथ साथ पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के घर के आसपास ही घुम रही है.
कन्हैया सिंह को हो गयी थी बेटी की प्रेम कहानी की भनक, रास्ते में बन गये थे अड़चन, बेटी और प्रेमी ने रच दी हत्या की साजिश
अब तकग तफ्तीश में यह बातें सामने आयी है कि कन्हैया सिंह को बेटी की प्रेम कहानी की जानकारी हो चुकी थी. मानगो डिमना रोड निवासी प्रेमी राजवीर नामक युवक के साथ कन्हैया सिंह की बेटी अर्पणा सिंह का प्रेम संबंध था. यह प्रेम संबंध स्कूल के वक्त से था, जब वह 17 साल की उम्र में थी. उसके बाद से इन दोनों का प्यार था. लेकिन इस बीच कन्हैया सिंह को मामले की जानकारी हो गयी थी. कन्हैया सिंह ने बेटी पर बंदिशें लगा दी. लड़के को बुलाकर धमकाया भी था. इसकी जानकारी पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को भी दी गयी थी, जिसके बाद मामले में हस्तक्षेप करते हुए उन्होंने समझाकर मामले को शांत कराया था. लेकिन लड़की मानी नहीं. लड़का के साथ उसका मिलना जुलना जारी रहा, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. प्लान में हत्या कौन करेगा, यह तय हुआ. पुराने अपराधी निखिल गुप्ता को संपर्क साधा गया. निखिल गुप्ता आदित्यपुर का ही रहने वाला है. निखिल गुप्ता ने हत्या की सुपाड़ी ले ली. इसके बाद अपने दो साथियों के साथ घटना वाले दिन कन्हैया सिंह को गोली मारकर जान ले ली और वहां से भाग निकले. वे लोग वहां से भागकर अपने अपने इलाके में चले गये. बाद में निखिल गुप्ता बनारस चला गया, जहां से पुलिस ने फोन पर सर्विलांस लगाकर उसको गिरफ्तार कर लिया. करीब डेढ़ साल पहले से यह मामला चल रहा है. सूत्र बता रहे कि डेढ़ साल पहले खुद पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह और उनके साले कन्हैया सिंह ने प्रेमी को धमकाया भी था.
सीसीटीवी में एक जगह दिखा चेहरा और पुलिस ने कर लिया कांड का उदभेदन
सरायकेला-खरसावां एसपी आनंद प्रकाश के लिए यह कांड काफी चुनौतीपूर्ण था. आदित्यपुर थाना प्रभारी, गम्हरिया थाना प्रभारी, एसडीपीओ समेत तमाम अधिकारियों का दल इस कांड में लगा हुआ था. इसी से सफलता मिली. पुलिस को सीसीटीवी के एक फूटेज में मिला. इस फूटेज के आधार पर इसकी पहचान शुरू की गयी, जिसमें उसकी पहचान हो सकी. इसके बाद अपराधी निखिल गुप्ता का पता लगाया गया. एक पुलिस ऑफिसर उससे बात करता रहा. पुलिस को वह गुमराह करता रहा. तब तक पुलिस बात करते हुए ही बनारस पहुंच गयी और फिर उसको धर दबोचा. उसके साथ दो और साथियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है.







