• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur convocation :  नारायण प्राइवेट आइटीआइ का दीक्षांत समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि सरयू राय ने सफल प्रशिक्षुओं में बांटे प्रमाण पत्र

Jamshedpur convocation :  नारायण प्राइवेट आइटीआइ का दीक्षांत समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि सरयू राय ने सफल प्रशिक्षुओं में बांटे प्रमाण पत्र
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : एनसीवीटी  से मान्यता प्राप्त एवं पांच सितारा ग्रेड प्राप्त नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आइटीआइ) द्वारा रविवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के केपी हॉल में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे. समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य अतिथि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कौशल का सदुपयोग करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज सुरक्षा केवल उद्योगों की आवश्यकता नहीं रह गई है, बल्कि किसानों से लेकर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है. 4जी और 5जी के इस आधुनिक युग में स्वयं तथा समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. उद्योगों की गति जितनी तेज हुई है, सुरक्षा के मानकों को उतना ही मजबूत करना आवश्यक हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल प्रमाण पत्र वितरण का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान है. संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है. समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, सत्येंद्र कुमार, राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह तथा संस्थान के निदेशक एसएन ठाकुर को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सफल प्रशिक्षुओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए संस्थान का आभार जताया. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा के मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि नारायण प्राइवेट आइटीआइ ने बेहद कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है. वहीं सीबीएमडी एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि आज युवाओं के सामने रोजगार सबसे बड़ी चुनौती है और ऐसे समय में नारायण आइटीआइ स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 300 आइटीआइ संस्थानों के बीच शीर्ष आठ में स्थान बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड का पहला ऐसा आइटीआइ होने का गौरव भी नारायण आइटीआइ को प्राप्त हुआ है, जिसे प्रशिक्षक (ट्रेनर) के रूप में मान्यता मिली है. (नीचे भी पढ़ें)

गरिमामय वातावरण में आयोजित यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के उत्साह, अभिभावकों की प्रसन्नता और संस्थान की उपलब्धियों का साक्षी बना. समारोह का समापन प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका के संकल्प के साथ हुआ. संस्थान के निदेशक डॉ जटाशंकर पांडे ने अपने संबोधन में संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों को सिलसिलेवार ढंग से प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के बल पर संस्थान ने अल्प समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur bone health awareness program : हड्डियों की सेहत को लेकर इनर व्हील क्लब का जागरूकता कार्यक्रम, आयोजन में 55 लोगों की मुफ्त किया गया बोन डेंसिटी टेस्ट
खबर

Jamshedpur bone health awareness program : हड्डियों की सेहत को लेकर इनर व्हील क्लब का जागरूकता कार्यक्रम, आयोजन में 55 लोगों की मुफ्त किया गया बोन डेंसिटी टेस्ट

August 30, 2026
jamshedpur bhumi pujan-घोड़ाबांधा में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कनफूटा का भूमि पूजन संपन्न, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल
खबर

jamshedpur bhumi pujan-घोड़ाबांधा में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कनफूटा का भूमि पूजन संपन्न, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल

August 30, 2026
jamshedpur bagbera accusation of demanding extortion money-बागबेड़ा में जमीन पर निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
खबर

jamshedpur bagbera accusation of demanding extortion money-बागबेड़ा में जमीन पर निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 30, 2026
Next Post
Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News