जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू की पत्नी रेणुका चौधरी उर्फ़ गुड्डी का रविवार को दोपहर जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट में अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले विमान से उनका शव गुरुग्राम से रांची एयरपोर्ट लाया गया. वहां जमशेदपुर से गए टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह समेत कई लोगों ने रांची एयरपोर्ट पहुंचकर शव को लिया औऱ अध्यक्ष औऱ उनकी बेटियों का साथ दिया. इसके बाद उनके आदित्यपुर स्थित आवास लाया गया, जहां सैकड़ो लोगों ने नम आँखों से उनको विदाई दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन, पीएफ कमिश्नर उपेंद्र प्रताप सिंह, सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी समेत कई वरीय अधिकारियो ने उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी. हऱ आम औऱ खास सैकड़ो लोगों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी को अंतिम विदाई दी. इस दौरान संजीव चौधरी ने अपनी पत्नी को मुखागनी दी. इस बीच टुन्नू चौधरी ने अपने व्हाट्सप्प स्टेटस पर लिखा गुड्डी (पत्नी का नाम) तुम्हारे कॉल का हम इंतजार करेंगे. जिसने भी यह स्टेटस देखा. वह भावुक हो गए.





