जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में से आज दो वर्गो में विभाजित ‘हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ’ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 23 अगस्त को आयोजित होने वाले तुलसी जयंती समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता के ग्रुप अ (कक्षा 1 से 3 तक) में टेल्को हिल टॉप स्कूल की दिव्यांशी झा प्रथम आई हैं जबकि बारीडीह एआइडब्ल्यूसी स्कूल फॉर एक्सीलेंस की श्रेया मुखर्जी, टेल्को विद्याभारती चिन्मय विद्यालय की सायरा गाड़ोदिया एवं बिष्टुपुर रामकृष्ण मिशन स्कूल के अनघ मिश्रा द्वितीय आए हैं. टेल्को हिल टॉप स्कूल के युवराज तिवारी, मानगो आरवीएस अकादमी के यशराज सिंह, गम्हरिया विद्या ज्योति विद्यालय की ह्युमिका महतो एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के भवनीश शर्मा तृतीय आये हैं. इसके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए टेल्को हिलटॉप स्कूल के अंशांस सिंह, आदित्यपुर सेट्रल पब्लिक स्कूल के यश रंजन नंदा, सिदगोड़ा एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के अक्षत सिंह एवं ईशान राज, कदमा डीबीएमएस स्कूल की काव्या पाल एवं बर्मामाइंस केपीएस के कनक प्रसाद को चुना गया है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं इसी की ग्रुप ब (कक्षा 4 से 6 तक) की प्रतियोगिता में रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल की आरोही कुमारी प्रथम आई हैं जबकि सिदगोड़ा एस़डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के केशव कुमार झा, मानगो एबीसी पब्लिक स्कूल की सृष्टि कुमारी एवं गम्हलिया विद्या ज्योति स्कूल की कुमारी शिवानी द्वितीय आई हैं. वहीं आदित्यपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल की भव्या, टेल्को हिल टॉप स्कूल के अथर्व कुमार पांडेय एवं टेल्को विद्याभारती चिन्मया विद्यालय की सायंतिका दास तृतीय आई हैं. इनके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए लक्ष्मीनगर मध्य एवं उच्च विद्यालय की तान्या सिंह, बिष्टुपुर डीएवी पब्लिक स्कूल की रान्या सिंह, डीएवी एनआइटी की प्रियल कुमारी, आदर्श मध्य विद्यालय के सार्थक कुमार साहू एवं बिष्टुपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के अर्णव महंती का चयन किया गया है.




