जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के मुख्य सभागार में विद्यालयीय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई. प्रतियोगिता के दूसरे दिन, रविवार को देशभक्ति गीतों पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में नगर के 27 विद्यालयों से कुल 216 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष गुप्ता एवं क्रिटिकल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ सुनील केडिया के साथ संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी व अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ शायन्तनी बनर्जी, जया मुखर्जी एवं रुबिता बनर्जी शामिल रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ रागिनी भूषण, यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अजय कुमार ओझा, अशोक पाठक स्नेही, अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अजय कुमार प्रजापति, सुरेश चन्द्र झा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, बलविंदर सिंह, नीलिमा पाण्डेय , पूनम सहाय, नीलाम्बर चौधरी, नीता सागर चौधरी, वरुण कुमार, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, मनीष सिंह वंदन, डॉ अरुण कुमार शर्मा, राजेन्द्र साह राज, रीना सिन्हा, पूनम महानंद, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, वीणा कुमारी नंदिनी, कवलेश्वर पाण्डेय, सुजय कुमार, निशांत सिंह, राकेश पाण्डेय, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, जितेश तिवारी, सुजय कुमार, नीलम पेडीवाल, पूनम सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के आरंभ में प्रतिभागी विद्यालयों के नृत्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया.











