जमशेदपुर : झारखंड सांस्कृतिक कला रंगमंच के द्वारा 46वां विशाल टुसू मेला का आयोजन 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम के मुख्य तिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास होंगे, साथ ही साथ सांसद विद्युत वरन महतो, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू होगी. तीन दिवसीय टुसू मेला में समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में अलग-अलग टुसू के लिए टुसू मेला में सम्मिलित होने वाले विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग तरह के पुरस्कार रखे गए हैं. जिसे 16 जनवरी को वितरित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम से संबंधित विवरण देने हेतु शनिवार को झारखंड सांस्कृतिक कला रंगमंच के अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह मेला बहुत ही विशाल और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी, जिसमें बच्चे बूढ़े जवान समाज के हर वर्ग के लोग सम्मिलित होंगे. साथ ही स्वर्णरेखा नदी किनारे टुसू घाट पर मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेंगा. टुसू चौड़ल मेला में शामिल होने वालों को 25 किलो चावल और नकद उपहार प्रदान किये जायेंगे.















