
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर गोपाल मैदान में झारखंडवासी एकता मंच की ओर से 21 जनवरी को होने वाला टुसू मेला का आयोजन इस बार स्थगित कर दिया गया है. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार इसका आयोजन नहीं किया जाएगा. इसकी जानकारी स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने एक प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इस बार गांव के लोगों के लिए मेला नहीं लगेगा. अगर अगले साल कोरोना की स्थिति ठीक रही, तब आगे से आयोजन किया जाएगा. मंच की ओर से लोगों से अपील की है कि टुसू पर्व अपने घर पर ही मनाएं. किसी को भी अपने घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है. बता दे कि पूर्व सांसद स्व सुनील महतो की पहल पर साल 2006 से ही गोपाल मैदान में टुसू मेला का आयोजन होता आ रहा है. इस मेले में बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता था, जिसमें दूसरे राज्यों से लोग पहुंचते थे, इस साल कोरोना को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है.



