
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स अस्पताल के पास एक व्यक्ति से मोबाइल और रुपए की छिनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में सिदगोड़ा अर्जुन बगान निवासी विक्की रजक उर्फ विक्की और मृत्युंजय दस उर्फ पकौड़ी शामिल है. इस मामले में एक और युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में 6 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है. इनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि ये दोनों मिलकर ऐसे कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है. बता दे कि 18 दिसंबर को टाटा मोटर्स अस्पताल के पास एक व्यक्ति से छिनतई की गई थी. बीती रात एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दोनो को पकड़ लिया गया.






