
जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा के अंतर्गत चलाये जा रहे “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने मध्य सरजमदा स्थित टीकाकरण केंद में लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। साथ ही लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। वही लोगों को घर पर रहने का संदेश दिया. आवश्यक काम हो तब ही घर से निकले, बेवजह घर से बाहर ना जाएं. इस दौरान मुखिया बसंती भूमिज, उपेंद्र कुमार, विमल पाल, पिंटू गुप्ता आदि उपस्थित थे.













