जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्तार गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया के इनकाउंटर के बाद उसके संरक्षकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. अनुज कनौजिया को वहां ठहराने के मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया है और उससे सघन पूछताछ कर रही है. राहुल सिंह राजपूत से सच उगलवाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर अनुज कनौजिया का राजनीतिक संरक्षण कौन दे रहा था और कहा कहा उसका मूवमेंट रहा है. बताया जाता है कि वह सोनारी इलाके में करीब दस से 15 दिन झामुमो के एक नेता के यहां पर रुका था. वहीं से अनुज कनौजिया के लिए सेफ ठिकाना गोविंदपुर के अलतमास सिटी स्थित भूमिहार मेंशन को पाया गया था. उक्त भूमिहार मेंशन का मालिक चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर है. वह मानगो का रहने वाला बताया जाता है कि और उसने काफी सस्ते कीमत पर यह जमीन ले ली थी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद से वह वहां लोगों को ठहराया करता था. पुलिस राहुल से अनुज के साथ के संबंध में पता लगा रही है और जमीन कारोबारी को किसने अनुज कनौजिया को ठहराने के लिए कहा था, यह पता लगा रही है. पुलिस जमीन कारोबारी की भी तलाश कर रही है. वह जमीन कारोबारी फरार बताया जा रहा है. अंदरखाने इस बात की भी चर्चा है कि जमशेदपुर में विभिन्न आपराधिक मामलों का आरोपी रहे गणेश सिंह की भी हत्या की साजिश रची गयी थी, जिसके लिए भी अनुज कनौजिया के वहां संरक्षण दिया गया था. इसके अलावा यूपी और बिहार के कई क्रिमिनल का भी यहां आना जाना लगा हुआ है, जो मुख्य तौर पर अपने लाभ के लिए इस्तेमाल में लाये जा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें झामुमो के एक नेता का संरक्षण की बातें सामने आ रही है. सत्ताधारी नेता पर पुलिस भी हाथ देने से बच रही है. बताया जाता है कि झामुमो के उक्त नेता के ही एक दफ्तर सह आवास परिसर में अनुज कनौजिया कुछ दिन रुका था, जिसके बाद वह गोविंदपुर शिफ्ट हुआ था. फिलहाल पुलिस सारे कनेक्शन को खंगालने में लगी हुई है. उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम और जमशेदपुर पुलिस इसको लेकर संयुक्त रुप से काम कर रही है.














